Site icon News1India

Delhi Audi accident: वसंत विहार में तेज रफ्तार ऑडी ने पांच को कुचला, सभी मजदूर गंभीर रूप से घायल

Delhi

Delhi Audi accident: दिल्ली के वसंत विहार इलाके में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। आरोपी ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था और मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। Delhi पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित राजस्थान के रहने वाले हैं और दिल्ली में मजदूरी करके गुजारा कर रहे थे। हादसे में एक बच्ची समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। Delhi पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।

नशे में धुत ड्राइवर ने पांच को रौंदा

Delhi के पॉश माने जाने वाले वसंत विहार इलाके में मंगलवार रात करीब 1:45 बजे एक सफेद ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। हादसे के वक्त गाड़ी की रफ्तार बेहद तेज थी। आरोपी की पहचान उत्सव शेखर (40) के रूप में हुई है, जो द्वारका का निवासी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि वह शराब के नशे में था।

घायलों में मासूम बच्ची भी शामिल, सभी मजदूर

घटना में घायल हुए लोगों की पहचान लाधी (40), उनकी 8 वर्षीय बेटी बिमला, पति साबामी उर्फ चिरमा (45), राम चंदर (45) और उनकी पत्नी नारायणी (35) के रूप में हुई है। ये सभी मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और दिल्ली में मेहनत-मजदूरी कर जीवन चला रहे थे। हादसे के समय सभी शिवा कैंप के सामने फुटपाथ पर सो रहे थे।

इलाज जारी, पुलिस जुटी जांच में

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं हादसे में किसी और की लापरवाही तो जिम्मेदार नहीं है।

सदर बाजार में धधकी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची

Exit mobile version