Site icon News1India

Delhi: पानी के किल्लत के चक्कर में महिलाओं ने किया मटका फोड़ प्रोटेस्ट

Delhi

Delhi: दिल्ली के रंगपुरी गांव हरिजन बस्ती की महिलाओं ने गुरुवार को पानी की समस्या से परेशान होकर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली (Delhi) सरकार के खिलाफ ‘हाय हाय’ और ‘पानी दो पानी दो’ के नारे लगाए।

महिलाओं ने मटका फोड़कर किया प्रोटेस्ट

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने मटके तोड़कर दिल्ली जल बोर्ड से पानी उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। महिलाओं ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से पानी की कमी का सामना कर रही हैं, लेकिन अब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है और उनके इलाके में पानी की समस्या बेहद गंभीर है।

यह भी पढ़े: Arvind Kejriwal का दावा, ‘मैं जेल से सरकार चलाऊंगा, फिर BJP की हिम्मत नहीं होगी किसी के साथ…

उन्होंने स्थानीय विधायक और दिल्ली जल बोर्ड को कई बार शिकायत की, लेकिन फिर भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। महिलाओं का कहना है कि इतनी भीषण गर्मी में बिना पानी के जीवन यापन करना मुश्किल हो रहा है। एक महिला ने कहा कि नेता वोट मांगने तो आते हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकालते।

Exit mobile version