Site icon News1India

CM Rekha Gupta ने दिल्ली महिलाओं को दिया तोहफ़ा, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, जानें कब और कैसे

Delhi women financial aid

Delhi women financial aid दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सत्ता में आते ही अपना बड़ा चुनावी वादा पूरा करने की तैयारी कर ली है। नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह योजना बीजेपी के घोषणापत्र का अहम हिस्सा थी, जिसे अब लागू किया जा रहा है।

बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।लेकिन शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही उन्होंने साफ कर दिया है कि वादे के अनुसार बीजेपी हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये की राशि देना शुरू करेगी।रेखा गुप्ता ने कहा कि 2500 रुपये की पहले किस्त आठ मार्च तक दिल्ली की महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएंगी

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इस योजना के तहत, दिल्ली की हर महिला के बैंक खाते में हर महीने 2,500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इससे महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

किन्हें मिलेगा इस योजना का लाभ

इस योजना का लाभ दिल्ली की सभी महिलाओं को मिलेगा, चाहे वे गृहिणी हों या कामकाजी।

आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए महिलाएं इस योजना से जुड़ सकेंगी।

पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे जाएंगे ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

बिजली पर भी मिलेगी छूट

रेखा गुप्ता सरकार ने महिलाओं के लिए केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि बिजली बिल में भी राहत देने का फैसला किया है।

हर परिवार को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी।

मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च जैसे धार्मिक स्थलों को 500 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।

अन्य पार्टियों के भी हैं चुनावी वादे

दिल्ली में इस बार के चुनावी माहौल में कई बड़े ऐलान किए गए थे।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने महिला सम्मान योजना के तहत हर महीने 2,100 रुपये देने का वादा किया था।

कांग्रेस ने प्यारी दीदी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने की बात कही थी।

रेखा गुप्ता कौन हैं

रेखा गुप्ता बीजेपी की जानी-मानी नेता हैं और उनका राजनीति में लंबा अनुभव रहा है।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद और फिर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनीं।

2023 में शालीमार बाग से विधायक बनीं और अब दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं।

कब होंगी नई घोषणा

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार कई और योजनाओं की घोषणा कर सकती है। खासतौर पर, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा पर उनका ज्यादा फोकस रहेगा। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में बीजेपी सरकार दिल्ली की जनता के लिए और क्या नए फैसले लेती है। यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Exit mobile version