Site icon News1India

दिल्ली के स्पेशल सेल ने ऑनलाइन पेपर सॉल्विंग गैंग का किया भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के आईएफएसओ और स्पेशल सेल ने एक ऑनलाइन पेपर सॉल्विंग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसके तहत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए आईएफएसओ के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में से एक आरोपी पर हरियाणा में एक लाख रुपये का इनाम है जबकि वह सीबीआई की वांटेड लिस्ट में है।

डीसीपी मल्होत्रा ने बताया कि इस गिरोह ने जीमैट की परीक्षा में लोगों को 800 में से 780 नंबर दिलाए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इस गिरोह ने विभिन्न परीक्षा वेबसाइट तक पहुंचने के लिए रूसी हैकरों का भी इस्तेमाल किया था।

Exit mobile version