Site icon News1India

नोएडा पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी, DND पर भारी जाम, दिल्ली जाना होगा मुश्किल

DND, heavy traffic

Noida police traffic advisory: नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाला DND (Delhi Noida Direct) एक्सप्रेसवे इन दिनों यातायात के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। नोएडा पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर यह चेतावनी दी है कि आगामी 11 से 14 दिसंबर तक DND पर भारी जाम लगने की संभावना है। इस दौरान बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2024 के आयोजन के कारण बड़ी संख्या में वाहन DND से गुजरने वाले हैं। इसके चलते पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन रूट्स की लिस्ट भी जारी की है, ताकि यातायात की समस्या को कम किया जा सके। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 11 दिसंबर को इस एक्सपो का उद्घाटन करेंगे, जिसके चलते इस सप्ताह DND पर जाम की स्थिति और भी विकट हो सकती है।

DND पर जाम के कारण क्या होगा डायवर्जन?

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि DND पर ट्रैफिक कम करने के लिए कई रूटों में बदलाव किया गया है। सबसे पहले, चिल्ला रेड लाइट से ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहनों को सेक्टर 14 ए फ्लाईओवर से गोल चक्कर चौक और सेक्टर 15 की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए DAC मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, DND से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाली गाड़ियों को सेक्टर 16 रंजनीगंधा चौक की तरफ मोड़ा जाएगा, जहां से वे MP-01 और DAC मार्ग से आगे बढ़ सकेंगे।

कालिंदी बॉर्डर और यमुना एक्सप्रेसवे 

नोएडा पुलिस ने कालिंदी बॉर्डर से गुजरने वाली गाड़ियों को सेक्टर 37 स्थित महामाया फ्लाईओवर से MP-01 और DAC मार्ग की ओर डायवर्ट करने का आदेश दिया है। इसके अलावा, यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा आने वाले यात्री जेवर टोल, सबौता अंडरपास, खुर्जा बाईपास और जहांगीरपुर की तरफ जा सकते हैं।

आगरा से नोएडा और GIP से DND तक 

आगरा से नोएडा जाने वाले यात्री हिंडन कट से सेक्टर 151 तक डबल सर्विस रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, GIP मॉल की तरफ से DND की ओर जाने वाली गाड़ियों को फिल्म सिटी फ्लाईओवर के नीचे से यूटर्न लेकर DAC और एलिवेटेड रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।

यहां पढ़ें: श्राप से बचने के लिए बदला क्रूज का नाम, अब ‘गरुण क्रूज’ के नाम से यमुना में होगा बृज रथ का सफर
Exit mobile version