Site icon News1India

द्वारका के एक फ्लैट में आग दुर्घटना से बुजुर्ग की मौत

दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ है। दिल्ली के द्वारका में बने एक फ्लैट में आग लगने के कारण बुजुर्ग की मौत हो गई। आपको बता दें कि द्वारका में स्थित एक फ्लैट में आग लग गई। आग की चपेट में आने की वजह से एक 85 साल के बुजुर्ग सदन चंद्रा की मृत्यृ हो गई। आग लगने की जानकारी जैसे ही दमकल विभाग को मिली। वैसे ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम ने 9 गाड़िया भेजी दी थी।

दिल्ली के फायर सर्विस कर्मचारी अतुल गर्ग ने बताया कि विभाग को आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियों को घटना स्थल पर भेजा गया था। हालांकि आग पर दमकल विभाग के कर्मियों ने काबू पा लिया हैं।

 

Exit mobile version