Site icon News1India

Shraddha Murder Case: आफताब के हैवानियत की दिखी पहली तस्वीर! कैसे श्रद्धा के साथ करता था मारपीट

देश को हैरान कर देने वाला श्रद्धा हत्याकांड मामले ने पुरे देश को हिला कर रख दिया हैं। जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बड़ रही है, वैसे- वैसे केस में रोज नए खुलासे होते जा रहें है। अब श्रद्धा मर्डर केस में परेशान कर देने वाला एक नया खुलासा हुआ है। श्रद्धा मर्डर केस में एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें श्रद्धा के चेहरे पर चोटों के निशानों को साफ देखा जा सकता। यह फोटो श्रद्धा के एक दोस्त ने शेयर की है।

आफताब कैसे श्रद्धा को बेरहमी से पीटता था

जानकारी के अनुसार, श्रद्धा के एक दोस्त ने यह फोटो शेयर की है। फोटो 2 साल पहले दिसंबर 2020 का बताया जा रहा है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है, आफताब ने कैसे श्रद्धा को बेरहमी से पीटा हुआ था। जिसके बाद श्रद्धा को ये चोटें आई थीं। लगभग एक सप्ताह से गंभीर पीठ दर्द, रीढ़ में दर्द की शिकायत के साथ ओजोन अस्पताल वसई में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने बताया उसकी जो इंजरी थी वो मारपिट के वजह से हो सकती है।

देहरादून में भी बॉडी पार्ट्स फेकने की आशंका

दिल्ली पुलिस के सामने आफताब ने श्रद्धा के कुछ बॉडी पार्ट्स को देहरादून में फेंकने की बात भी कबूल की हैं। अब सबूत जुटाने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम देहरादून जा सकती है।

Exit mobile version