Site icon News1India

दिल्ली-NCR में GRAP फेज-2 लागू, डीजल जनरेटर और कोयला तंदूर पर लगा प्रतिबंध

GRAP

New Delhi: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और आज दिल्ली के आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 370 के पार चला गया है। जहांगीरपुरी में AQI 360 और शादीपुर में यह 350 से ऊपर है। बढ़ते प्रदूषण के बीच मंगलवार से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का फेज-2 लागू कर दिया गया है।

आज से लागू होने वाले प्रतिबंध

मंगलवार सुबह 8 बजे से दिल्ली में डीजल जनरेटर पर रोक लगा दी गई है, और कोयले से चलने वाले तंदूर भी बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा, दिल्ली सरकार का ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान भी शुरू हो चुका है। गाड़ियों की संख्या कम करने के लिए पार्किंग फीस भी बढ़ा दी गई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने वायु गुणवत्ता के बिगड़ते हालात को देखते हुए GRAP फेज-2 को लागू किया है। इस योजना के तहत कोयले और जलाऊ लकड़ी के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई है। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि यह निर्णय खराब हवा की गुणवत्ता को देखते हुए लिया गया है।

यह भी पढ़े: वाह रे UP पुलिस! थाने में शख्स की मौत, 3 घंटे बाद मृतक पर ही किया केस

सख्ती से लागू करने की आवश्यकता

GRAP के संचालन के लिए उप-समिति ने सभी संबंधित एजेंसियों से 11-सूत्रीय कार्य योजना को सख्ती से लागू करने की अपील की है।बता दें कि GRAP फेज-1 पहले से लागू है। मंगलवार सुबह 8 बजे से GRAP फेज-2 के सभी निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही पहले से लागू फेज-1 के उपायों को भी जारी रखने का आदेश दिया गया है। GRAP फेज-2 के दौरान आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को छूट दी जाएगी, जिसमें चिकित्सा सेवाएं, रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट और अंतर-राज्यीय बस टर्मिनल शामिल हैं।

Exit mobile version