Site icon News1India

इंडियन एम्बेसी ने एडवाइजरी की जारी, राजधानी कीव को जल्द से जल्द छोड़ने के दिए निर्देश

नई दिल्लीः रूस और यूक्रेन के युद्ध का आज छठवां दिन है लेकिन युद्ध पर विराम लगाने की जगह युद्ध काफी तेज़ी से आक्रामक होता जा रहा है। रूस के हमले के इतने दिन बाद अब राजधानी के नागरिकों पर भी खतरा तेज़ी से मंडरा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंडियन एम्बेसी ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्होंने कीव में रहने वाले या कीव में उपस्थित भारतीय छात्रों से अनुरोध किया है कि यूक्रेन की राजधानी कीव को छोड़ कर जल्द से जल्द निकले।

जहां कई देश रूस के हमलों का विरोध करते हुए यूक्रेन का समर्थन कर रहे है। वही अमेरिका ने अपने स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी पर यूक्रेन के झंडे के रंग का कपड़ा लपेटा है। इसके पहले भी कई देशों ने यूक्रेन का समर्थन करने के लिए ऐतिहासिक इमारतों को यूक्रेनी झंडे के रंगों से रोशन किया।

सूत्रों के मुताबिक़ सैटेलाइट इमेजिंग कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजीज ने कुछ फोटोज को जारी करते हुए यह अनुमान लगाया है कि रूस के सैनिकों का काफिला करीब 65 किलोमीटर लम्बा है और राजधानी कीव से मात्र 25 किलोमीटर दूर है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन का कहना है कि यूक्रेन बॉर्डर पर तैनात रूस की सेना के करीब 75% सैनिक यूक्रेन में प्रवेश कर चुके हैं।

(उज्ज्वल चौधरी)

Exit mobile version