Site icon News1India

Jangpura Assembly Election 2025: जंगपुरा से BJP की कड़ी जीत! तरविंदर सिंह मारवाह ने मनीष सिसोदिया को पछाड़ा

Jangpura Assembly

Jangpura Assembly Election 2025: उत्तर-पश्चिम दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तरविंदर सिंह मारवाह ने आम आदमी पार्टी (AAP) के मनीष सिसोदिया को 572 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की है। तरविंदर सिंह मारवाह को 34,632 वोट मिले, जबकि मनीष सिसोदिया को 34,060 वोट मिले। कांग्रेस के फारहद सूरी 6,866 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस जीत के साथ भाजपा ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट पर अपनी पकड़ और मजबूत कर दी है, जबकि AAP को एक और बड़ा झटका लगा है। तरविंदर सिंह मारवाह की इस सफलता से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार हुआ है।

तीनों दलों की जोरदार चुनावी रणनीति

इस बार के चुनाव प्रचार में तीनों दलों ने पूरी ताकत झोंक दी थी। आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को मुद्दा बनाया, जबकि भाजपा ने दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर वोटरों को लुभाने की कोशिश की। कांग्रेस ने अपने पुराने वोट बैंक को वापस पाने के लिए खास रणनीति अपनाई। इस हाई-वोल्टेज चुनाव प्रचार में Jangpura Assembly सीट सुर्खियों में रही।

पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

अगर पिछले नतीजों पर नजर डालें तो 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रवीण कुमार ने भाजपा के इंप्रीत सिंह बक्शी को 16,063 वोटों से हराया था। AAP को 50.88% वोट मिले थे, जबकि भाजपा को 32.77% और कांग्रेस को 15.29% वोट मिले थे। 2015 में भी AAP ने यहां शानदार जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2013 में भी यह सीट AAP के पास रही थी, जबकि 2008, 2003 और 1998 में कांग्रेस का दबदबा था।

वोटिंग ट्रेंड और संभावित परिणाम

5 फरवरी को हुएJangpura Assembly मतदान में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 2020 में जंगपुरा में 60.6% और 2015 में 64.3% मतदान हुआ था। इस बार भी इसी स्तर पर मतदान की उम्मीद की जा रही है। अब सभी की नजरें 8 फरवरी पर टिकी हैं, जब नतीजे घोषित किए जाएंगे।

क्या जंगपुरा की जनता एक बार फिर ‘आप’ पर भरोसा जताएगी, या भाजपा और कांग्रेस में से कोई नया चेहरा विधानसभा पहुंचेगा? मतगणना से पहले चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यहां पढ़ें: AAP विधायकों को तोड़ने की कोशिश? केजरीवाल ने सभी MLA और उम्मीदवारों की बुलाई बैठक
Exit mobile version