News1India

Kailash Gahlot का सियासी पलटवार, AAP छोड़ते ही थामा BJP का दामन

Kailash Gehlot

Kailash Gehlot Joins BJP: दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी और दिल्ली सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। सोमवार सुबह भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

भाजपा में शामिल होने के बाद कैलाश गहलोत ने स्पष्ट किया कि उनका यह निर्णय किसी दबाव में लिया गया कदम नहीं है। उन्होंने कहा, “जो यह सोचते हैं कि मैंने किसी के दबाव में पार्टी छोड़ी है, मैं बता दूं कि मैंने कभी भी दबाव में कोई निर्णय नहीं लिया।”

 

Exit mobile version