Site icon News1India

12 साल बाद टूटा केजरीवाल का तिलिस्म, बुरी तरह सत्ता से बदखल हुई AAP

Delhi Election 2025 Result

Delhi Election 2025 Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ रहे हैं, और अब तक के रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) का 27 साल बाद सत्ता में लौटने का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। वहीं, तीन बार से दिल्ली में शासन कर रही आम आदमी पार्टी को अब सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा।

नई दिल्ली से चुनाव हारे केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने राजनीति में कई बड़े उलटफेर किए हैं, और इनमें सबसे चौंकाने वाला था दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नई दिल्ली से हार जाना। पिछले दो चुनावों में प्रचंड जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए यह एक बड़ा झटका है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल का नेतृत्व कई सालों से दिल्ली की राजनीति में महत्वपूर्ण रहा है, लेकिन इस बार उनके सामने कुछ ऐसी चुनौतियां आईं, जिनका असर उनकी जीत पर पड़ा।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा का राज, जंगपुरा से हारे मनीष सिसोदिया

Exit mobile version