Site icon News1India

हिजाब पर मलाला युसुफ़ज़ई का ट्वीट, भारतीय नेताओं से की मुस्लिम महिलाओं के लिए गुजारिश

नई दिल्ली: कर्णाटक के उडुपी का हिजाब मसला सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया भर में तेज़ी से फ़ैल रहा है। इस पर कई मशहूर लोगो ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इन्ही में से एक नोबेल शांति पुरूस्कार विजेता मलाला युसुफ़ज़ई ने भी ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारतीय नेताओं से गुहार लगते हुए कहा है कि “हिजाब पहनकर लड़कियों को कॉलेज जाने से रोकना भयावह है। महिलाओं के कम या ज्यादा कपड़े पहनने पर आपत्ति जताई जा रही है। भारतीय नेताओं को मुस्लिम महिलाओं को हाशिए पर जाने से रोकना चाहिए।”

जनवरी में शुरू हुआ ये मसला अब काफी तेज़ी से बढ़ रहा है। उडुप्पी के सरकारी पीयू कॉलेज में 6 लड़कियों को हिजाब पहन कर क्लास अटेंड करने से मना कर दिया गया था। कॉलेज मैनेजमेंट ने नई यूनिफॉर्म पॉलिसी को इसकी वजह बताया था। इसके बाद कुछ लड़कियों ने कर्नाटक हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी।

(उज्ज्वल चौधरी)

Exit mobile version