Site icon News1India

Manipur Violence  : “पीएम को मन की बात की जगह मणिपुर पर बात करने की जरूरत है” , बोले AAP सांसद राघव चड्डा

मणिपुर में दो जातीय समुदाय के बीच हिसा प्रर्दशन अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। तो वहीं कुछ दिनों पहले मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई बर्बबात की घटना को लेकर भी विपक्ष का गुस्सा शांत नहीं होता दिख रहा है। साल के मानसून सत्र  से लकेर राजनैतिक गलियारों में सियासी गर्मी लगातार तेज होती जा रही है। अब इस पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने मणिपुर में चल रही हिंसा को लेकर केंद्र सरकार को घेरे में लेते हुए निशाना साधा है।

क्या बोले राघव ?

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सासंद राघव चड्डा ने मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। सासंद ने कहा कि केंद्र सरकार को इस  मामले को लेकर संसद में बेहस करनी चाहिए। सभी सांसद मणिपुर घटना पर चर्चा करने को लेकर गंभीर है। साथ ही सवाल उठाते हुए कहा कि भारत की संसद में इस पर चर्चा क्यों नहीं हो रही है? उन्होंने आगे कहा कि मिजोरम में भी ऐसी घटना हो रही है वहां भी कोई एक्शन नहीं लिया जा रहे है। संसद चलाने की जिम्मेदारी सराकार की होती है। अगर केंद्र सरकार नहीं चला पा रही है तो मणिपुर में राष्ट्पति शासन लगाना चाहिए। आप नेता ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर की घटना से दिल दहल गया है। पीएम को मन की बात की जगह मणिपुर की बात करनी चाहिए।

AAP सांसद सजय राउत को किया निलंबित

इस साल का पहला मानसून सत्र जारी है। जहां मणिपुर के लेकर विपक्ष रोजाना पीएम से जवाब की मांग कर रहे है। संसद में लगातार नारेबाजी और हंगामा जारी है। मणिपुर के मुद्दे को लेकर सभी विपक्ष दल एकजुट होकर बीजेपी पर तंज कसने में कोई मौका नहीं छोड़ते है। इसे लेकर बहस की मांग कर रहे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय राउत को सभापति जगदीप धनखड़ ने पूर् मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। जिसके बाद पूरा विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A सांसद परिसर में धरने पर बैठ गया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पीएम से मणिपुर पर बयान देने की मांग को लेकर अड़ी हुई है।

Exit mobile version