Site icon News1India

Moga: निजी कॉलेज की प्रोफेसर कुलवंत कौर बनी Mrs India, म्यूजिक lecturer का हुआ भव्य स्वागत

कब जिंदगी के सितारे चमक जाए कुछ पता नहीं। दरअसल हम यहां बात कर रहे है मोगा के एक निजी कॉलेज की म्यूजिक की प्रोफेसर कुलवंत कौर की। जो शायद खुद भी नहीं जानती थी कॉलेज प्रोफेसर से मिसेज इंडिया बन जाएगी। दरअसल दिल्ली में किसी इंटरनेशनल कंपनी देवास ने फैशन शो का आयोजन करवाया था। कुलवंत कौर ने इस शो की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने इस प्रतियोगिता को जीतकर देश में मेगा का नाम रोशन किया।

48 महिलाओं में जीता खीताब

आपको बता दें यह मुकाबला 21 से 25 सितंबर तक चला था। इस दौरान मुकाबले के फाइनल राउंड तक 48 महिलाएं पहुंची थी। जहां मुकाबले के दौरान वॉक शो, ड़ांस शो और संगीत शो के अलावा फैंसी शो में इन महिलाओं ने अपना टैलेंट दिखाया। वहीं इस प्रतियोगिता में  प्रोफेसर कुलवंत कौर पहला खिताब हासिल किया। जब खिताब जीतने के बाद कुलवंत कौर आज मोगा पहुंची तो वहां उनका भव्य स्वागत किया गया। हो भी क्यों ना 48 महिलाओं में कुलवंत कौर ने बाजी मारी है। कॉलेज स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं दी।  

इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो बेहद खुश नजर आ रही है। क्रीम कलर की ड्रस में वो खूबसूरत लग रही है।

ये भी पढ़े-नवरात्रि में कैसे और कब करें कन्या पूजन, जानें दुर्गाष्टमी की शुभ तिथि और मुहूर्त

Exit mobile version