Site icon News1India

Delhi Crime : नंद नगरी में लड़की से छेड़छाड़ को रोकने के लिए आगे आया युवक, चाकू मारकर कर दी हत्या, घटना ने फैलाई दहशत

Delhi Crime

Delhi Crime : पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। यहां दो युवक एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें उसकी जान चली गई। दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक किशन कुमार नाम के शख्स ने फोन कर जानकारी दी थी कि सलमान और अरबाज नाम के दो भाई एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहे हैं। जब किशन नाम के युवक ने इसका विरोध किया और दोनों को रोका तो आरोपी उसे धमकाने लगे।

इसके बाद करीब 30 मिनट बाद पता चला कि सलमान और अरबाज किशन के भतीजे मनीष से बहस कर रहे थे। किशन कुमार केबल ऑपरेटर है। किशन मौके पर पहुंचे तो देखा कि अरबाज मनीष को पकड़कर खड़ा था और सलमान ने मनीष की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें : बिजनौर सड़क दुर्घटना, शादी की खुशियां मातम में बदली, कोहरे के कारण 7 की मौत

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों सलमान और अरबाज को गिरफ्तार कर लिया। सलमान चाय की दुकान चलाता है, जबकि अरबाज मजदूरी करता है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version