Site icon News1India

Shraddha Murder Case: आफताब के नार्कों टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस ने 50 से ज्यादा सवालों की लिस्ट की तैयार

2019 से रिलेशन में रहें श्रद्धा वॉल्कर और आफताब पूनावाला में शादी को लेकर हो रहें झगड़ो के चलते 18 मई को आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और इन टुकड़ों को अलग-अलग जगह फेंकता रहा, ताकि पकड़ा न जाये। आफताब द्वारा पुलिस को सही सुचना ना देने पर कोर्ट में नार्को टेस्ट की अर्जी पेश की थी।जिसके बाद दिल्ली की साकेत कोर्ट ने श्रद्धा मर्डर केस में नार्को टेस्ट की इजाजत दे दी थी।

आज होगा आफताब का नार्को टेस्ट

श्रद्धा हत्याकांड़ में आज आफताब का नार्को टेस्ट कराया जा रहा है। आफताब का नार्को टेस्ट अंबेडकर अस्पताल में किया जा रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के अलावा अस्पताल और फोरेंसिक साइंस लैब की टीम भी मौजूद रहेगी।

कौन-कौन से सवाल पूछे जाएंगे?

नार्को टेस्ट के जरिए पुलिस आफताब से श्रद्धा की हत्या को लेकर सवाल पुछेगी। पुलिस 50 से ज्यादा सवालों की लिस्ट तैयार कर चुकी है। जिसमें पुलिस द्वारा पुछा जायेगा की उसने श्रद्धा की हत्या क्यों की? दोनों के बीच झगड़ा क्यों हुआ? उसने हत्या कैसे की? हत्या को लेकर योजना कब बना दी थी? श्रद्धा के शव के बाकी टुकड़ो के साथ उसका सिर कहां है? श्रद्धा का मोबाइल कहां है? ये सब सवालों पर पुलिस पुछताछ कर सकती है।

मामला CBI को ट्रांसफर करने की मांग

श्रद्धा हत्याकांड़ मामले को लेकर दिल्ली हाइकोर्ट में एक याचिका दायर की गई। जिसमें दिल्ली हाइकोर्ट से यह मामला CBI को ट्रांसफर करने की मांग की गई है। याचिका में कहां गया है,श्रद्धा की हत्या में 6 महीने बीत चुके है। जिसके चलते दिल्ली पुलिस इस मामले की सही जांच नहीं कर पाएगी।

Exit mobile version