Site icon News1India

New Delhi: गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 शूटर्स गिरफ्तार

New Delhi

New Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के सात शूटर्स को गिरफ्तार किया है। ये सभी पंजाब और आसपास के राज्यों से पकड़े गए हैं और उनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार स्पेशल सेल (New Delhi) बाबा सिद्दकी हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए शूटर्स से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लॉरेन्स बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी की जिससे इन सात शूटर्स की गिरफ्तारी हुई। फिलहाल पुलिस इन बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

दिल्ली पुलिस का बड़ी कार्रवाई

इस बीच, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। अनमोल पर 2022 में दर्ज दो एनआईए मामलों में आरोप पत्र दायर किया गया है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है कि संदिग्ध शूटरों ने हत्या से पहले एक मैसेजिंग ऐप के माध्यम से अनमोल बिश्नोई के साथ बातचीत की थी।

यह भी पढ़े: UP News: यूपी में फिर ट्रेन पलटाने की कोशिश, रेलवे ट्रैक पर मिला 10 किलो का लकड़ी का टुकड़ा

मामले में अब तक कुल 14 लोग गिरफ्तार

बता दें कि 12 अक्टूबर को मुंबई में एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लॉरेन्स बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान रूपेश राजेंद्र मोहोल (22), करण राहुल साल्वे (19) और शिवम अरविंद कोहाड़ (20) के रूप में हुई है। अब तक इस मामले में कुल 14 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Exit mobile version