Site icon News1India

New Delhi: इंडी गठबंधन के सभी नेता दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा- ‘तानाशाही सरकार..’

New Delhi

New Delhi: केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से इंडी गठबंधन लगातार बीजेपी पर हमलावर है। 21 मार्च की रात केजरीवाल को गिरफ्तार हुए 10 दिन हो गए हैं और अभी तक उन्हें जमानत नहीं मिली है। आज इंडी गठबंधन के सभी नेता दिल्ली के रामलीला मैदान (New Delhi) पहुंच रहे हैं। रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, शरद पवार और इंडी गठबंधन के अन्य नेता पहुंच रहे हैं। कई नेता पहले ही आ चुके हैं और कुछ आने वाले हैं।

कांग्रेस वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा

इसके लिए रामलीला मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इंडी गठबंधन की महारैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रमोद तिवारी भी पहुंचे है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लड़ाई अब बीजेपी और इंडिया गठबंधन के बीच है। जिस तरह से जुल्म और ज्यादती हो रही है, वह साफ कह रहे हैं कि अब बदलाव होना चाहिए और तानाशाही सरकार को जाना चाहिए।

यह भी पढ़े: पल्लवी पटेल ने असदुद्दीन ओवैसी के साथ यूपी में गठबंधन किया, सपा को मुश्किल होगा

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विपक्षी नेताओं का जमावड़ा (INDI Alliance Maharally) ईडी द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी के कारण है। विपक्ष इसे लोकतंत्र बचाओ रैली भी कह रहा है। शराब नीति मामले में 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद से यह कार्यक्रम विपक्ष की ताकत और एकता को प्रदर्शित करता है।

रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बीजेपी की चिंता ये है कि बीजेपी जा रही है। आज सबको पता है कि हम दिल्ली आ रहे हैं। पीएम मोदी दिल्ली से बाहर जा रहे हैं। तो सोचिए, ये तो तय हो चुका है कि आज की तारीख में कौन दिल्ली आ रहा है और कौन दिल्ली से बाहर जा रहा है। जहां तक भ्रष्टाचार का सवाल है तो इसकी सूची बहुत लंबी है। आपने दान क्यों नहीं दिया?

यह भी पढ़े: सुनिता केजरीवील से मिलने पहुंची हेमंत सोरेन की पत्नी, INDIA महारैली में कल होंगी शामिल

आपने दान क्यों नहीं दिया? यह एक नया आविष्कार है, जो ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स द्वारा लगाया गया है। जितना चाहो उतना चंदा ले लो। भाजपा जितना झूठ बोलेगी, उतना झूठ ब्रह्माण्ड में किसी ने नहीं बोला होगा। बीजेपी चाहे कितना भी कहे। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पूरी दुनिया में बीजेपी की थू-थू हो रही है।

Exit mobile version