Site icon News1India

Delhi News: दिल्ली नगर निगम में राजनीतिक उथल-पुथल, AAP के तीन पार्षद हुए BJP में शामिल

Arvind Kejriwal

Delhi News:  दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) को एक और बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव 2025 हारने के बाद अब तीन पार्षदों ने बीजेपी जॉइन कर ली है।शनिवार को एंड्रयूज गंज से अनीता बसोया, आरके पुरम से धर्मवीर और हरिनगर से निखिल चपराना ने बीजेपी की सदस्यता ली।

क्या है पूरा मामला?

शनिवार को एंड्रयूज गंज से अनीता बसोया, आरके पुरम से धर्मवीर और हरिनगर वार्ड से निखिल चपराना ने BJP की सदस्यता ले ली। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीनों को पार्टी में शामिल कराया।

बीजेपी को कैसे होगा फायदा?

दिल्ली नगर निगम (MCD) में हर साल अप्रैल में मेयर का चुनाव होता है। अभी तक AAP के पास बहुमत था, लेकिन अब समीकरण बदल सकते हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन तीनों पार्षदों को पार्टी में शामिल कराया, जिससे MCD में बीजेपी की ताकत और बढ़ गई है।

MCD में मेयर चुनने के नियम

दिल्ली नगर निगम में 5 साल के कार्यकाल में हर साल अलग-अलग वर्ग के पार्षद को मेयर बनने का मौका मिलता है। पहला साल महिला पार्षद के लिए , दूसरा साल सामान्य वर्ग , तीसरा साल ,अनुसूचित जाति चौथा और पांचवा साल सामान्य वर्ग के लिए होता है।

AAP के लिए नई मुसीबत?

AAP के लिए यह बड़ा झटका इसलिए भी है क्योंकि पिछले मेयर चुनाव में कांग्रेस ने बहिष्कार किया था, जिससे बीजेपी को मुकाबला आसान हो गया था। अब तीन पार्षदों के बीजेपी में जाने से आने वाले मेयर चुनाव में AAP के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

आप की पार्टी प खड़े नए सवाल

अब सवाल ये है कि क्या BJP MCD में मेयर की कुर्सी हासिल कर पाएगी, या AAP इस झटके के बाद भी अपनी पकड़ बनाए रखेगी?आने वाले दिनों में दिल्ली की राजनीति और दिलचस्प होने वाली है

Exit mobile version