Site icon News1India

दिल्ली से संभल के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, दौरे से पहले गाजीपुर बार्डर तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Rahul Gandhi Sambhal Visit : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलने के लिए बुधवार को राजधानी दिल्ली से रवाना हो गए हैं। इस दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और वायनाड से नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं। इसी को देखते हुए उनके दौरे से पहले दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दिया गया है।

राहुल गांधी के संभल दौरे को लेकर पुलिस ने दिल्ली और गाजियाबाद बॉर्डर पर नाकेबंदी कर दी है। इसके साथ ही, दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग भी की गई है। सुरक्षा के लिहाज से पीएसी और क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) भी तैनात की गई हैं।
Exit mobile version