Site icon News1India

Sanjay Singh : फिर मुश्किलों में घिरे संजय सिंह, एमपी एमएलए कोर्ट ने जारी किया गैर ज़मानती वारंट

Sanjay Singh, Non bailable warrant, AAP MP, Saharanpur MP MLA Court
Sanjay Singh : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सहारनपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने संजय सिंह और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनूप संडा समेत छह लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं। यह मामला 23 साल पुराना है। संजय सिंह के वकील ने बताया कि एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश शुभम वर्मा ने इस पुराने मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं। मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 23 साल पहले बिजली, पानी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा था। इस मामले में एक विशेष अदालत ने 11 जनवरी 2023 को सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था और उन्हें तीन-तीन महीने की कारावास की सजा सुनाई थी, साथ ही डेढ़-डेढ़ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

यह भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा के साथ अफवाहों पर मनु भाकर ने तोड़ी चुप्पी, फ्युचर प्लानिंग को लेकर कही ये बात…

क्या है मामला ? 

सुल्तानपुर में लगभग 23 साल पहले बिजली, पानी और अन्य समस्याओं के विरोध में सड़क जाम करने और धरना प्रदर्शन करने के आरोप में कोतवाली नगर में तैनात उपनिरीक्षक अशोक सिंह ने 19 जून 2001 को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में संजय सिंह(Sanjay Singh), पूर्व विधायक अनूप संडा, पूर्व सभासद कमल श्रीवास्तव, वर्तमान नामित सभासद विजय, पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता संतोष कुमार, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष सुभाष चौधरी और प्रेम प्रकाश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।
Exit mobile version