Site icon News1India

Shraddha Murder Case: पुलिस को श्रद्धा के शरीर काटने वाले मिनी आरी की तलाश, आरोपी महरौली के फॉरेस्ट एरिया में फेंकता रहा शव..पढ़िये बाकी के अपडेट

दिल्ली देश की राजधानी जहां करोड़ो लोगों का बसेरा है। इन करोड़ो लोगों के बीच एक शख्स ऐसा जो दिल्ली की सड़को पर रात भर घूम-घूमकर पूरे 18 दिनों तक एक लाश के टुकड़ों को फेंकता रहा। परन्तु दिल्ली में घूम रहें इस बेखौफ अपराधी की किसी को भनक और बू तक नहीं लगी।

श्रद्धा हत्याकांड मामले में चौंकाने वालें खुलासे

श्रद्धा हत्याकांड मामले दिल्ली पुलिस एक से बढ़कर एक खुलासे करते जा रही हैं। पुलिस ने बताया श्रद्धा के शरीर को काटने के लिए जिस मिनी आरी का इस्तेमाल किया गया पुलिस उस आरी की तलाश कर रही हैं। आरोपी आफताब को जंगल के उस स्थान पर ले जाया जा रहा, जहां उसने श्रद्धा के शरीर के हिस्सों को फेका था।

पुलिस को श्रद्धा के फोन की तलाश

पुलिस अब इस मामले श्रद्धा के फोन की तलाश कर रहीं।फोन के आखिरी लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है, ताकि उसे वापस पाया जा सके। बता दें कि आरोपी आफताब ने श्रद्धा के जीवित होने आभास देने के लिए जून तक उसके इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल किया। ताकि किसी को शक ना हो।

आफताब को सीरिज से आया हत्या का आईडिया

आफताब ने पुलिस को बताया शव के इस तरह से टुकड़े करने का आइडिया उसे अमेरिकन एक क्राइम सीरिज Dexter से आया। उसने श्रद्धा के करीब 20 टुकड़े किए और इस तरह से वारदात के अंजाम दिया।

श्रद्धा को पहले से ही था मौत का आभास

जानकारी के अनुसार श्रद्धा के दोस्तों ने बताया कि एक बार श्रद्धा ने उन्हें मेसेज कर बोला, मुझे यहां से ले जाओ वर्ना आफताब मुझे मार डालेगा। उसके बाद दोस्तों ने श्रद्धा का रेस्क्यू कर उसे कभी आफताब के पास दोबारा ना जानें को कहा। लेकिन श्रद्ध ने उनकी कोई भी बात न सुनी और न समझी वापस आफताब के पास लौट गई।

Exit mobile version