Site icon News1India

Shraddha Murder Case: देश में चल रहा लव जिहाद का ट्रेंड, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ कई बीजेपी नेताओं का ये दावा..

श्रद्धा हत्याकांड मामले में जैसे- जैसे दिल्ली पुलिस जांच के लिए आगे बढ़ रही है। वैसे ही चौकाने वाले नए खुलासे होते जा रहे हैं। आफताब ने श्रद्धा की हत्या के पीछे का कारण श्रद्धा का बार-बार शादी का दवाब बनाना बताया। इस हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। वही, श्रद्धा के पिता ने उसकी फांसी की मांग को लेकर आवाज उठाई हैं। इसी बीच, मुंबई में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा को इंसाफ दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है।

लव जिहाद का ट्रेंड बहुत ही ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण

जिसके बाद से आम जनता से लेकर बड़ी से बड़ी हस्तियो के बयान भी इसमें लगातार आ रहे हैं। इन सभी के बीच अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर है। देश के अंदर लव जिहाद का ट्रेंड चल रहा।इस मिशन के चलते लोगों को ठगना और हिंदु लड़कियों को बहलाकर-भुसलाकर अपने साथ जोड़ना और जोड़कर फिर उसे इस ढंग से छोड़ देना या मौत के घाट उतार देना, बहुत ही ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण बात है।

महाराष्ट्र में बीजेपी का प्रदर्शन

बीजेपी ने महाराष्ट्र में श्रद्धा के इंसाफ की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरु कर दिया। जिसके बाद बीजेपी विधायक राम कदम ने हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी आफताब को कड़ी सजा देने की मांग की उठाई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया जिसमे लिखा- ‘श्रद्धा का मर्डर क्या लव जिहाद का मामला है? जांच होनी जरुरी।’

Exit mobile version