Site icon News1India

राजधानी Delhi-NCR में 21 जून तक लगातार होगी बारिश, जानें नोएडा और गुरुग्राम में मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Report 2022: देश और दुनियाभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है बता दें की पिछले दो दिनों से लगातार राजधानी में बारिश देखने को मिल रही है. बता दें की  यहां सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है.

IMD का बयान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. सामान्य स्तर की बारिश होने के आसार हैं. मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. जानकारी के अनुसार अगले चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

तापमान में आए बदलाव 

दिल्ली-एनसीआर में तापमान 40 डिग्री के नीचे पहुंच गया है. यही नहीं तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक कम दर्ज हो रहा है. दूसरी तरफ मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 7.2 एमएम बारिश हुई है. 21 जून के बाद मौसम साफ हो जाएगा और शुष्क पश्चिमी हवाएं चलेंगी. दिल्ली में मानसून के 27 जून या एक-दो दिन पहले पहुंचने की उम्मीद है. 

शनिवार को दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम?

Exit mobile version