Site icon News1India

दिल्ली में नगर निगम चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन, 4 दिसंबर को होगी वोटिंग

दिल्ली में नगर निगम (MCD) चुनाव नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। जिसके चलते चुनाव में मौजूदा तीनों पार्टिया यानी की बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सभी उम्मीदवार सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नगर निगम चुनाव में कुल 250 सीटों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

3 हजार के करीब नामांकन दाखिल किए

आज दिल्ली में नगर निगम चुनाव के 3 हजार के करीब नामांकन दाखिल किए जाने हैं। बताया जा रहा है की उम्मीदवारों की लिस्ट पार्टियों ने देरी से जारी की है। जिसके चलते ऐसे में नामांकन के लिए काफी उम्मीदवार आ रहे हैं। वहीं एमसीडी का चुनाव चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को की जायेगी। इस वजह से दिल्ली में नामांकन वाली जगहों पर पुलिस द्वारा खासा इतंजाम किए गयें है।

कल से सभी पार्टियां झोकेंगी ताकत

नगर निगम चुनाव 2022 नामांकन की तिथि आज समाप्त हो जायेगी। जिसके बाद से पार्टियां कल अपने प्रचार-प्रसार को और तेज कर देंगी। डोर टू डोर कैंपेन के साथ ही मुकाबला काफी रोचक हो चुका है। अब देखना यह होगा कि दिल्ली के नगर निगम चुनाव में जनता किस दल पर भरोसा करती हैं।

Exit mobile version