Site icon News1India

Vivek Agnihotri: दिल्ली हाईकोर्ट से विवेक अग्निहोत्री को मांगनी पड़ी माफी, जानिए वजह

अब भीमा कोरेगांव मामले में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने दिल्ली हाईकोर्ट से माफी मांग ली है। विवेक ने जज एस मुरलीधर के खिलाफ पक्षपात का आरोप लगाया था। क्योंकि जज एस मुरलीधर ने भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में कार्यकर्ता गौतम नवलखा को जमानत दी थी। हालांकि माफी मांगने के बावजूद भी विवेक अग्निहोत्री को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। उनकी पेशी के लिए कोर्ट ने उनको 16 मार्च का आदेश दिया है।

मामला क्या है

दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने गौतम नवलखा को राहत देने के आदेश के चलते जज मुरलीधर पर पक्षपात का आरोप लगाया था। जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले पर साल 2018 में विवेक अग्निहोत्री और आनंद रंगनाथन के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी किया था। इसके बाद कोर्ट ने विवेक पर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

फिल्म को वल्गर कह दिया था

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। ये फिल्म इस साल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में है। इसके अलावा अभी हाल ही में गोवा में आयोजित 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इजराइली फिल्ममेकर ‘नादव लैपिड’ ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर विवादित बयान दे दिया था। उन्होंने इस फिल्म को वल्गर कह दिया था, जिसके बाद खूब ही बवाल मचा था।

Exit mobile version