Site icon News1India

दिल्ली में मौसम ने लिया नया मोड़, अगले तीन दिनों तक होगी भारी बारिश और तूफ़ान

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ दिनों के लिए राहत मिलने वाली है। दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंधी तुफान और तेज बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में 8 डिग्री तक की गिरवट आ जाएगी।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 45 डिग्री रहने वाला है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और आंधी तूफान होने की भी आशंका है। रविवार को भी धूल भरी आंधी और तूफान आने की आशंका जताई जा रही है।

राजधानी में 22 मई से बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है जबकि अधिकतम 39 डिग्री रहने के आसार हैं। इस दिन भी बारिश होगी। इसके बाद 23 मई को तापमान में 1 और डिग्री की गिरवाट होने की उम्मीद जताई जा रही है।

फिर 24 मई को दिल्ली का तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने वाला है। 22 मई से 24 मई तक बारिश (Delhi Rains) होने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद 25 और 26 मई को भी बादल छाए रहने का आसार हैं।

(BY: VANSHIKA SINGH)

Exit mobile version