Site icon News1India

Weather Update: इस झुलसा देने वाली गर्मी से कब मिलेगी राहत ?

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। लेकिन अब भी कुछ राज्य मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास तौर पर उत्तर भारत में अब भी मानसून रूठा हुआ है। हालांकि इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राज्धानी समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। यानी दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मानसून अपनी आदम दर्ज करा सकता है। इसके साथ ही दिल्ली के लोगों को बीते दो दिनों से पड़ रही भीषण उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली-NCR समेत आस-पास के राज्यों के लोग इन दिनों उमस भरी गर्मी से परेशान है। इस उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बारिश और मानसून का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इन अब उनके इंतजार पर विराम लग सकता है क्योंकि, आईएमडी ने 29 जून यानी बुधवार को दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली से अब मानसून ज्यादा दूर नहीं है। अगले 24 घंटों में दिल्लीवासियों पर बदरा मेहरबान होंगे। इसका सीधा असर आस-पास के इलाकों यानी एनसीआर में भी देखने को मिलेगा। नोएड, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में भी लोगों को बारिश के बाद उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।

IMD के मुताबिक, दिल्ली में 29 जून का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। यानी गर्मी का टॉर्चर अभी राजधानीवासियों को झेलना होगा।

मौसम विभाग की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर के मुताबिक, मानसून की दस्तक के बीच राजधानी और आस-पास के इलाकों में तेज हवाएं भी चलने के असार हैं।

जबकि 30 जून को बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स की मानें तो दिल्ली में मानसून कुछ ही दूरी पर है। ऐसे में आने वाले 10 दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

Exit mobile version