Site icon News1India

देशभर में मौसम का बदला मिजाज: कहीं तेज बारिश तो कहीं गर्मी का कहर, दिल्ली में कल से राहत के आसार

Delhi

Delhi rain alert: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ली है। दक्षिण भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है, वहीं उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते वीकेंड की हल्की बारिश के बाद गर्मी फिर से तेज हो गई है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली-NCR में बारिश से राहत मिल सकती है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, गुजरात और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में प्री-मानसून बारिश ने लोगों को उमस से राहत दी है, वहीं राजस्थान जैसे इलाकों में लू की चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दक्षिण भारत में मानसून की दस्तक से तेज बारिश

Delhi मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में दस्तक दे दी है। इन राज्यों में 26 मई से बारिश का सिलसिला जारी है। केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जबकि आंतरिक क्षेत्रों में मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार, ओडिशा, गोवा और महाराष्ट्र में भी बारिश ने रफ्तार पकड़ी है। मराठवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बना कम दबाव का क्षेत्र इस मौसम में अहम भूमिका निभा रहा है।

दिल्ली-NCR में गर्मी का असर, कल से राहत की उम्मीद

Delhi और आसपास के इलाकों में सोमवार से एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। मंगलवार को सफदरजंग बेस स्टेशन पर अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभावना जताई जा रही है कि आज यह 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार और शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने वाली हैं। हरियाणा और पंजाब में बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की आशंका भी जताई गई है। हालांकि राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी अब भी बनी हुई है। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने भले ही अलग रंग दिखाया हो, लेकिन राहत की उम्मीद लगभग हर इलाके में नजर आ रही है। दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत को गर्मी से जल्द ही निजात मिलने के संकेत हैं।

कहानी डॉ अनुष्का तिवारी की, जानिए ’घोस्ट सर्जन’ ने कैसे लोगों के सिर पर उगाई मौत की फसल

Exit mobile version