Site icon News1India

आपस में हुआ झगड़ा.. फिर अचानक गिर पड़ा, छठी के छात्र की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

Delhi News
Delhi News : दिल्ली के वसंत विहार स्थित चिन्मय स्कूल में छठी क्लास के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चे का किसी अन्य छात्र से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह अचानक गिर पड़ा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एरिया के डीसीपी के अनुसार, मृतक के शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी तरह के दौरे (प्रयास) के चलते यह घटना हुई होगी और डॉक्टर भी यही मान रहे हैं। फिलहाल पूरी घटना की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : जान को जोखिम में डाल ट्रेन को पटरी के बीच खड़े होकर की रोकने की कोशिश, Video Viral
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मृतक के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि छात्र को मृत अवस्था में लाया गया था और शव की जांच के दौरान कोई चोट के निशान नहीं मिले, केवल उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस स्कूल के बच्चों और शिक्षकों से भी पूछताछ कर रही है।
Exit mobile version