Site icon News1India

दिल्ली पब्लिक स्कूल में दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, जानें क्या थी वजह

Greater Noida

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल में निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। ये मजदूर स्विमिंग पूल पर छांव बनाने के लिए लेंटर डाल रहे थे, जब अचानक 7 फीट ऊंची और 9 इंच चौड़ी दीवार उनके ऊपर गिर पड़ी। मृतक मजदूरों की पहचान बाबूलाल (45) और लाल दीवान के रूप में हुई है, जो यूपी के हमीरपुर जिले के निवासी थे। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल मजदूर दुर्गा प्रसाद को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद सूरजपुर थाने की पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बाबूलाल और लाल दीवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दुर्गा प्रसाद गंभीर रूप से घायल है। घटना के समय मजदूर स्विमिंग पूल के ऊपर छांव बनाने के लिए लेंटर डालने का काम कर रहे थे। इस काम को एक ठेकेदार को सौंपा गया था, और वह कॉलम लगाने के लिए गड्ढा खोद रहा था, तभी दीवार गिर गई।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में शुरू हुई मतों गिनती, बीजेपी-आप में कांटे की टक्कर, 41 सीटों पर BJP चल रही आगे..

स्विमिंग पूल के ऊपर छांव बनाने का काम तेज धूप से बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए किया जा रहा था। लेकिन, जैसे ही गड्ढा खोदा गया, दीवार गिर गई और तीन मजदूर इसके नीचे दब गए। घटना के बाद आनन-फानन में मजदूरों को मलबे से निकाला गया और अस्पताल भेजा गया, लेकिन दो मजदूरों की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है और परिवार की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version