Site icon News1India

Dengue in Delhi: दिल्ली में थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, नए मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड

दिल्लीवासियों को अभी कोरोनावायरस के संक्रमण से निजात नहीं मिल पाई थी कि अब उन्हें डेंगू जैसी महामारी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि दिल्ली में डेंगू के केसों की संख्या ने रफ्तार पकड़ ली है। मामलों में हर दिन बढ़ोतरी देखी जा रही है। अक्टूबर के शुरूवाती दिनों में संक्रमण के 635 नए मामले सामने आए है, जिससे चलते इस साल अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,572 हो गई है। जिसमें कुल सितंबर के महीने में 937 मामले सामने आए है।

दिल्ली नगर निगम ने सोमवार को रिपोर्ट जारी कर बताया कि इस सितंबर के अंत तक शहर में डेंगू के 937 केस सामने आए है। वहीं, अक्टूबर के दो हफ्तों में 635 केस दर्ज कराए जा चुके है। जिससे शहर में वेक्टर जनित बीमारी की संख्या 1,572 हो गई है।

एमसीडी ने बताया कि इस साल मिले नए केसों ने पिछले पांच सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। इससे पहले सबसे ज्यादा मामले साल 2017 में देखे गए थे। इस साल अक्टूबर अंत तक डेंगू के केसों की संख्या 1572 तक पहुंच गई है। एमसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल शहर में जनवरी में डेंगू के 23 केस, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20, मई में 30, जून में 32, जुलाई में 26 और अगस्त में 75 मामले दर्ज किए गए है। फिलहाल इस साल अब तक इस बीमारी से किसी की मौत की खबर सामने नहीं है।

बता दें कि साल 2015 में शहर में डेंगू का प्रकोप आसमान छू रहा था। अक्टूबर की बात करें तो मामलों की संख्या 10,600 के पार पहुंच गई थी। बीते एक हफ्ते में दिल्ली के बाहर से डेंगू का इलाज कराने आने वाले मरीजों की संख्या 194 है, और दूसरे राज्यों से आकर दिल्ली में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर कुल 758 हो गई है।

Exit mobile version