Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
दिलदार अंसारी ने निकाह के 10 दिन बाद किए अपनी बीवी के 18 टुकड़े, जंगल

दिलदार अंसारी ने निकाह के 10 दिन बाद किए अपनी बीवी के 18 टुकड़े, जंगल में कुत्तों का निवाला बना रिबिका का शव

झारखंड। दिल्ली की श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही एक मामला झारखंड के साहेबगंज से भी सामने आया है। जहां आदिम जनजाति की 22 साल की रिबिका पहाड़िन नाम की एक महिला की हत्या कर उसके शव के 18 टुकड़े कर अलग-अलग जगह पर फेंक दिए। मांस के लोथड़ों को कुत्ते निवाला बना दिया। इस कत्ल का आरोप महिला के प्रेमी दिलदार अंसारी पर लगा है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार यानी 17 दिसंबर की है।

पुलिस ने बिखरे टुकड़ों को समेटा

मिली जानकारी के अनुसार बोरियो थानाक्षेत्र के संताली पंचायत के मोमिन टोला में आंगनबाड़ी केंद्र के पास कुछ ग्रामीणों ने इंसानी शव के टुकड़े बिखरे देखे। इन टुकड़ों को कुत्ते नोच रहे थे। टुकड़ों में पैर और सीने के हिस्से थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश के बिखरे टुकड़ों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।

जांच में पता लगा कि लाश जनजातीय समुदाय की महिला रिबिका पहाड़िन की है। इस दौरान पुलिस को महिला के प्रेमी दिलदार अंसारी पर शक हुआ। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। अंसारी ने बताया कि मृतक रिबिका उसकी दूसरी पत्नी थी। कई सालों तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने 10 दिनों पहले ही निकाह किया था। लेकिन इसके बाद दिलदार और रिबिका में आए दिन झगड़े होने लगे। जिसके चलते अंसारी ने रिबिका का कत्ल कर दिया।

इलेक्ट्रिक कटर से किए 18 टुकड़े

दिलदार ने लोहा काटने वाली मशीन (इलेक्ट्रिक कटर) से रिबिका के शव के 10 टुकड़े किए। पुलिस को कत्ल में प्रयोग किया गया हथियार दिलदार के मामा मो. मोईनुल के घर से बरामद हुआ। घटना के बाद ही मोईनुल अंसारी फरार है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दिलदार के परिजन मोहम्मद मुस्तकीम, उनकी बीवी मरियम खातून, दिलदार की पहली पत्नी गुलेरा, दिलदार के भाई अमीर अंसारी, महताब अंसारी और दिलदार की बहन शारेजा खातून को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

2 हजार रुपए प्रतिमाह के भाड़े पर लिया खाली पड़ा घर फिर….

फिलहाल पुलिस दिलदार अंसारी की निशानदेही पर लाश के अन्य टुकड़ों की तलाश में जुटी है। इस दौरान रिबिका के शव कुछ टुकड़े आंगनबाड़ी केंद्र से लगभग 300 मीटर दूर एक बंद पड़े घर से मिले हैं। इस घर को दिलदार ने 2 हजार रुपए प्रतिमाह के भाड़े पर ले रखा था। यहीं पर उसने मृतका को लगभग 1 हफ्ते तक अपने साथ रखा। इसके बाद में उसकी लाश को बोरे में भर कर फेंक दिया। मृतिका के शरीर के 12 हिस्से बरामद हो गए है। जबकि कटा हुआ सिर और शरीर के कुछ अन्य हिस्से अभी तक लापता हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया।

Exit mobile version