Monday, January 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य

Domestic dispute: पत्नी को डंडों से पीट छत से फेंका फिर क्यों करली खुदकुशी, घरेलू विवाद बना जानलेवा

बरेली के मीरगंज में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी को पीटकर छत से फेंक दिया। महिला गंभीर घायल हुई, जबकि पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
January 26, 2026
in राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Domestic Dispute Turns Fatal: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मामूली कहासुनी ने ऐसा खतरनाक रूप ले लिया कि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पति ने खुद की जान ले ली। यह घटना घरेलू हिंसा की उस सच्चाई को सामने लाती है, जो अक्सर चारदीवारी के भीतर दबकर रह जाती है।
चुरई दलपतपुर गांव में रहने वाले रुस्तम अली (40) का शनिवार सुबह अपनी पत्नी रूबी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से ही तनाव चल रहा था। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि रुस्तम ने गुस्से में आकर छत पर बैठी रूबी को डंडे से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। यहीं नहीं, उसने ऊपर से ईंटें भी फेंकीं, जिससे रूबी के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं।

कुंदे से फंदा बना की आत्महत्या

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल रूबी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरगंज ले गए। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पत्नी को अस्पताल भेजे जाने के बाद रुस्तम ने खुद को घर के एक कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने छत पर लगे कुंदे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा और उसे बाहर निकाला। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं, इसलिए उसे भी सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED POSTS

Bareilly woman threatens man

Bareilly blackmailing case:दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देने वाली युवती पहुंची सलाखों के पीछे यूपी पुलिस ने कर दिया इलाज

September 6, 2025
Raja Bhaiya controversy: कौन है भानवी सिंह जिन्होंने राजा भैया पर दर्ज कराई FIR, बोली बहन बन गई सौतन

Raja Bhaiya controversy: कौन है भानवी सिंह जिन्होंने राजा भैया पर दर्ज कराई FIR, बोली बहन बन गई सौतन

March 10, 2025

पत्नी के परिवार का आरोप

रूबी के मायके वालों का आरोप है कि रुस्तम उसे आए दिन मारता-पीटता था और मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता था। रूबी के भाई साजिद अली ने बताया कि रुस्तम कोई काम नहीं करता था और खर्च के लिए पत्नी पर निर्भर रहता था।
दो दिन पहले ही ससुराल आई

दो दिन पहले ही रूबी मायके से ससुराल गई थी।
स्थानीय सभासद सरफराज अली के अनुसार, रूबी के पिता साबिर अली काफी समय से बीमार हैं और पैरालाइसिस के चलते बिस्तर पर हैं। इसी कारण परिवार पहले से ही तनाव में था। वहीं, रुस्तम के पिता रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी हैं, जिन्होंने बेटे को अलग मकान बनाकर दिया था और खर्च के लिए पैसे भी देते थे।

पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि उन्हें 112 नंबर पर मारपीट की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि घरेलू विवाद और बेरोजगारी किस तरह परिवारों को बर्बादी की ओर धकेल रहे हैं।

Tags: Bareilly Crime Newsdomestic violence case
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Bareilly woman threatens man

Bareilly blackmailing case:दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देने वाली युवती पहुंची सलाखों के पीछे यूपी पुलिस ने कर दिया इलाज

by SYED BUSHRA
September 6, 2025

Woman Threatens Man in Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक...

Raja Bhaiya controversy: कौन है भानवी सिंह जिन्होंने राजा भैया पर दर्ज कराई FIR, बोली बहन बन गई सौतन

Raja Bhaiya controversy: कौन है भानवी सिंह जिन्होंने राजा भैया पर दर्ज कराई FIR, बोली बहन बन गई सौतन

by Ahmed Naseem
March 10, 2025

Raja Bhaiya controversy: उत्तर प्रदेश के बड़े नेता और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा...

bareilly

Bareilly: प्रियंका गांधी ने कहा कि यह हिम्मत कहां से आई कि… बरेली में होमगार्ड्स ने एक मतदाता को पीटा

by Mayank Yadav
May 15, 2024

Bareilly: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के Bareilly में दो होमागार्ड्स द्वारा एक मतदाता को पीटे जाने...

Bareilly में मुस्लिम युवक ने बहला फुसलाकर नाबालिग को सुंघाया नशीला पदार्थ, फिर OYO ले जाकर किया रेप

by Juhi Tomer
November 24, 2022

Bareilly: रेप शब्द जितना छोटा है उसका अर्थ उतना ही बड़ा। जो किसी की भी हंसती- खेलती जिंदगी को तबाह...

Bareilly News: हनुमान मंदिर में रोहित बनकर दानपात्र से पैसे चुरा रहा था जुबैर, पकड़े जाने पर ऐसे सामने आई हकीकत

by Juhi Tomer
October 12, 2022

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक मंदिर में चोरी करते हुए पकड़ा गया है. वहां रखे दान-पात्र से दान...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist