Site icon News1India

मोदी सरकार के इस फैसले से महंगाई की मार झेल रही आम जनता की अब और कटेगी जेब

नई दिल्ली। महंगाई की चौतरफा मार झेल रही जनता पर एक और बोझ बढ़ गया है। दिल्ली-एनसीआर सहित आस-पास के कई अन्य शहरों में पाइप के जरिए सप्लाई होने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम में इजाफा हुआ है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने रसोई गैस PNG की कीमत में 2.63 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की है। PNG की नई कीमतें शुक्रवार, 5 अगस्त से लागू हो गई है।

इस बढ़ोतरी के साथ ही राजधानी दिल्ली में PNG की कीमत बढ़कर 50.59 रुपये प्रति यूनिट हो गई है। इससे पहले PNG की कीमत 47.96 रुपये प्रति यूनिट थी। IGL ने पिछले दो हफ्ते से भी कम समय में पीएनजी के दाम दूसरी बार इजाफा किया है। PNG की कीमतें दिल्ली के साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी बढ़कर 50.46 रुपये प्रति यूनिट हो गई है।

इसी तरह करनाल और रेवाड़ी में PNG की कीमत बढ़कर 49.40 यूनिट हो गई है। गुरुग्राम में PNG के दाम 48.79 रुपये, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में भी 53.97 रुपये, अजमेर, पाली और राजसमंद में 56.23 रुपये, कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 53.10 रुपये प्रति यूनिट हो गई है।

Exit mobile version