Site icon News1India

सुल्तानपुर में योगी ने चुनावी मंच से किया विपक्ष पर प्रहार …

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर के इसौली विधानसभा क्षेत्र के कुड़वार कस्बे में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित किया। योगी ने कहा कि इनका एक ही नारा है सबका साथ और सैफई खानदान का विकास। उन्होंने यह भी कहा कि एक समाजवादी पार्टी के नेता ने हमसे कहा कि हम भी एक्सप्रेस वे-मेडिकल कॉलेज दे सकते थे लेकिन हमारी समझ में नहीं आया कैसे देना है।मैने कहा जब तुम समझोगे नहीं,12 बजे सोकर उठोगे तैयार होते होते 2 बज जाएगा। बाद में शिवपाल जैसा महा विद्वान आदमी जाकर समझाएगा फिर उसके बाद रटी रटाई दो बातों को कहकर अपनी बातें कहोगे तो समझ में आएगा क्या।

योगी आदित्य नाथ ने कहा कि उन्होंने जीवन भर यही किया है महोत्सव करते थे सैफई महोत्सव। न राग-न रंग, न भाव-न भाषा। आयोजकों को पता ही नहीं लगता था क्या हो रहा है। आज जब हमें अवसर मिलता है महोत्सव का तो हम दीपोत्सव मनाते हैं कि दीपावली कैसे मनाते हैं। रंगोत्सव होता है कि वृंदावन की होली कैसे खेली जानी चाहिए। यह दुनिया के सामने उत्तर प्रदेश प्रस्तुत करता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला करते हुए आगे कहा कि जहां बनाया कब्रिस्तान वहीं से वोट लीजिए। समाजवादी और अन्य पार्टी को वोट के लिए तरसा दीजिए। उन्होंने कहा 2017 के पहले कोई योजना का लाभ नहीं मिलता था बिजली नहीं मिलती थी। सबका साथ सबका विकास की बात करने वाले योगी ने कहा कि ईद मोहर्रम रहे तो बिजली मिलती थी और मौकों पर नहीं मिलती थी। उन्होंने वैक्सीन का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 से पहले होता तो सपा-बसपा वैक्सीन ब्लैक कर देती। हमने फ्री दी है।भूलियेगा नहीं वोट कमल के फूल पर ही देना है।

(संतोष पांडेय)

Exit mobile version