Site icon News1India

धरती पर अभी कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो कुंडा में कुंडी लगा दे’, जानें क्‍यों भड़के राजा भैया

प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्‍होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बैगर कहा कि धरती पर अभी कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो कुंडा में कुंडी लगा दे. बता दें कि वर्ष 1993 से लगातार राजा भैया निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कुंडा विधानसभा सीट से जीत दर्ज करते चले आ रहे हैं।

प्रतापगढ़. यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक जनसभा में कुंडा में कुंडी लगाने का बयान दिया है. वहीं, राजा भैया ने पलटवार करते हुए कहा कि धरती पर अभी कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो कुंडा में कुंडी लगा दे. इसके साथ उन्‍होंने कहा कि सात पीढ़ी लगाने के बाद भी कुंडा को कुंडी नहीं बनाया जा सकता है. चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो इसके लिए वह बहुत धैर्य रखे हुए हैं।

बता दें कि प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट के छेउंगा बूढ़ेपुर में यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा में अपने कार्यकर्ताओं से कहा था कि कुंडा में ऐसी कुंडी लगाओ जो दोबारा फिर न खुले. इसके बाद राजा भैया ने पलटवार किया है. वहीं, उन्‍होंने सपा नेता का नाम लिए बिना कहा, ‘एक नेता ने कल कहा था कि कुंडा में ऐसी कुंडी लगा देंगे, लेकिन धरती पर अभी कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो कुंडा में कुंडी लगा दे।

नेताओं को दी नसीहत इसके साथ कुंडा के बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बयान से प्रतापगढ़ का सियासी पारा चढ़ गया है. वहीं, वायरल वीडियो में वह नेताओं को नसीहत देते हुए सुनाई दे रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि ये चुनाव का माहौल है, लेकिन सभी नेताओं मर्यादा में रहकर राजनीति करनी चाहिए. साथ ही राजा भैया ने कहा कि हमने कभी किसी नेता पर ओछी बयानबाजी नहीं की है।

Exit mobile version