Tuesday, January 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

हिमाचल में हुआ चुनावी शंखनाद, जानिए कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे

Abhinav Shukla by Abhinav Shukla
October 14, 2022
in चुनाव, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, राज्य, राष्ट्रीय, विशेष
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान को लेकर आज चुनाव आयोग ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक चरण में चुनाव होगा। चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत चुनाव होगा। नामांकन तक वोटर जुड़ सकेंगे। चुनाव के दौरान सीमाएं सील होंगी। फेक न्यूज और अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं, इस बार हिमाचल प्रदेश में कुल 55 लाख मतदाता वोट डालेंगे।

चुनाव आयोग ने कहा कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग, विकलांग या कोविड संक्रमित, जो वोट देना चाहते हैं और वह लोग पोलिंग बूथ तक नहीं आ सकते हैं। ऐसे मतदाताओं के लिए आयोग घर जाकर मतदान करने की सुविधा देगा। चुनाव आयोग ने ये प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुवार को विज्ञान भवन में दोपहर तीन बजे शुरू की है। चुनाव आयोग ने भी अपने बयान में कहा था कि बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश में चुनाव का आयोजन कराया जाएगा।

RELATED POSTS

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

November 30, 2025
कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

November 28, 2025

दरअसल, सितंबर में चुनाव आयोग का दल गुजरात और हिमाचल प्रदेश के दौरे पर गया था। तब से अंदाजा लगाया जा रहा था कि दीपावली के आसपास दोनों राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इस समय दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है। वहीं, दोनों ही राज्यों में साल के अंत में चुनाव होने है।

गुजरात में कुल 182 सीटें है। इनमें 40 सीटें आरक्षित है। जिसमें 13 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए रिजर्व हैं। वहीं, पिछले विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो भाजपा के हक में 99 सीटें मिली थीं, तो वहीं कांग्रेस के खाते में 77 सीटें आई थी। दो सीटें भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) और एक सीट एनसीपी को मिली थी और बाकी तीन सीटों में निर्दलीय जीते थे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 68 सीटें है। 2017 में इतनी ही सीटों पर चुनाव हुए थे। तब राज्य की 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। जबकि, तीन सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थी। तो वहीं, राज्य में 48 विधानसभा सीटें सामान्य वर्ग के लिए थी। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने हक में 44, तो कांग्रेस ने अपने खाते में 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Tags: BJPElectionElection 2022Election Comission of Indiagujaratgujarat election 2022himachal pradeshHimachal Pradesh ElectionNews1India
Share197Tweet123Share49
Abhinav Shukla

Abhinav Shukla

Related Posts

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
November 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया।...

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या खुशी से मुस्करा रही है। सरयू भी मधुर गीत गुनगुना रही है।...

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

by Vinod
November 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। गोंडा का मतलब ‘दबदबा वाले’ होता है। भारत के किसी भी तीर्थ स्थान पर जाकर बता दो...

Next Post

Gurmeet Ram Rahim: बाबा राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, साल में तीसरी बार आएंगे जेल से बाहर

China News: शी जिनपिंग के राष्ट्रपति बनने के खिलाफ उठी आवाज, विरोध में भारी प्रदर्शन,14 लाख अरेस्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist