Site icon News1India

Election Results: रुझानों में बीजेपी को नगालैंड और त्रिपुरा में बहुमत, मेघालय में फंसा मुकाबला 

उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों त्रिपुरा की 60, मेघालय की 59 और नगालैंड की 60 सीटों पर आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में बीजेपी गठबंधन को नगालैंड में 51 सीटें और त्रिपुरा में 40 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। जबकि मेघालय में NPP 24 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को खत्म  होगा। रुझानों में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। मेघालय मुकाबला फंसता दिखाई दे  रहा है।

त्रिपुरा के रुझानों में बीजेेपी को बहुमत 

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 16 फरवरी को 60 सीटों पर 86.10% वोटिंग हुई थी, जो पिछले चुनाव से 4% कम रहा। 2018 में त्रिपुरा में कुल 59 सीटों पर 90% मतदान हुआ था, जिसमें बीजेपी 35 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भाजपा ने लेफ्ट के 25 साल के गढ़ को ध्वस्त कर दिया था। जीत के बाद बिप्लब देव को CM बनाया गया, लेकिन मई 2022 को यह जिम्मेदारी माणिक साहा को सौंप दी गई। पार्टी ने साहा ​​​​​​के नेतृत्व में चुनाव लड़ा।

2023 के चुनाव में बीजेपी ने सभी 60, लेफ्ट-कांग्रेस में फंसा मुकाबला के गठबंधन ने 47 और 13 सीटों पर चुनाव लड़ा। जबकि टिपरा मोथा पार्टी ने 42 सीटों पर चुनाव लड़ा था। ऐसे में राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला की उम्मीद है।

मेघालय में फंसा मुकाबला

मेघालय में 27 फरवरी को 60 में से 59 सीटों पर 85.27% वोटिंग हुई। सोहियोंग विधानसभा सीट पर UDP उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन के चलते चुनाव टाल दिया गया था। 2018 में कुल 67% वोटिंग हुई थी। इस बार NPP ने 57, कांग्रेस और BJP ने 60-60 और TMC ने 56 सीटों पर चुनाव लड़ा है।

मेघालय में 2018 में 59 सीटों में से कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 21 सीटें जीती थीं। BJP को महज 2 सीटें ही मिली थी। जबकि नेशनल पीपुल्स पार्टी को 19 सीटें मिली थीं जिसने पीडीएफ-एचएसपीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। मेघालय में एनपीपी के कोनराड संगमा मुख्यमंत्री हैं।

नागालैंड में बीजेपी को बढ़त

नगालैंड में 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को 85.90% मतदान हुआ था। यह पिछले चुनाव से 10% अधिक है। 2018 में नगालैंड 75% मतदान हुआ था। नगालैंड में अभी नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के नेफ्यू रियो CM हैं।

एनडीपीपी ने 2017 में अस्तित्व में आने के बाद 18 और भाजपा ने 12 सीटें जीती थीं। एनडीपीपी, भाजपा NPP और JDU ने मिलकर सरकार बनाई

Exit mobile version