Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
सिक्किम सड़क हादसे में एटा का लाल शहीद, पीढ़ियों से देश की सेवा कर रहा

सिक्किम सड़क हादसे में एटा का लाल शहीद, पीढ़ियों से देश की सेवा कर रहा परिवार, गांव में जवान के पार्थिव शरीर का इंतजार

सिक्किम में एक बेहद दु:खद खबर सामने आई है। जहां सेना का एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के 16 जवान शहीद हो गए। शहीदों में एटा जिले के रहने वाले लांस नायक भूपेंद्र सिंह भी शामिल हैं। लांस नायक भूपेंद्र सिंह के शहीद होने की खबर शुक्रवार शाम को जैसे ही परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। जवान की मौत की खबर सुनकर गांव और क्षेत्र में भी मातम पसर गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शुक्रवार दोपहर के समय हुआ।

पीढ़ियों से देश की सेवा कर रहा परिवार

सेना की ओर से जब हादसे में शहीदों की अधिकृत सूची जारी की गई। इसके बाद देरशाम सूचना गांव में पहुंची। जैसे ही लांस नायक भूपेंद्र सिंह के शहीद होने की खबर परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। ग्रामीम उन्हें ढांढस बंधा रहे है। लेकिन आंसू हैं कि रूकने का नाम नहीं ले रहे। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।

इस बीच ग्राम प्रधान के पति रामवीर ने बताया कि भूपेंद्र के पिता सुरेंद्र सिंह और बाबा वैजनाथ भी सेना से सेवानिवृत्त है। 2017 में ही भूपेंद्र की शादी हुई थी। उनकी एक बेटी है। शहीद लांस नायक भूपेंद्र सिंह जनपद एटा के गांव ताजपुर अद्दा के रहने वाले थे।

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

वहीं एडीएम फाइनेंस आयुष चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका पार्थिव शरीर शाम के 8 बजे तक उनके गांव पहुंचने की संवावना है। उसके बाद उनका सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि कराई जाएगी। बता दें कि कल सुबह 8 बजे सिक्किम के चटन जेमा में सेना का ट्रक फिसलने से खाई में जा गिरा।

जिसमें एटा के लाल भूपेंद्र सिंह सहित 16 जवान शहीद हो गए थे। इस दुखद घटना के बाद देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेन्द्र मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Exit mobile version