Site icon News1India

कर्नाटक: पूर्व सीएम येदियुरप्पा की पोती का फांसी पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

कर्नाटक : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या का शव शुक्रवार को उनके घर पर फांसी के फंदे से झूलता मिला है। पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु स्थित आवास पर उनकी पोती का शव मिला है। फिलहाल आत्महत्या की पुष्टि नहीं हो सकी है। जैसे ही उनका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। 

Exit mobile version