Site icon News1India

नकली नोट छापना पड़ा भारी , आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में नकली नोट छापने का मामला सामने आया है। एक शख्स अपने ही घर में फोटोकॉपी मशीन लगाकर नकली नोट छापने का काम कर रहा था। नोट छापने के साथ साथ वह उन्हें बाजार में भी चलता था। यह मामला नोएडा के सेक्टर 53 का है। जहां यह व्यक्ति किराए पे रहा करता है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।


पुलिस ने बताया की आरोपी का नाम जानकी यादव है जो तरबगंज गोंडा का रहने वाला है। फिलहाल ये नोएडा के सेक्टर 53 के जोड़ इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहा था। वही नकली नोट छाप कर उन्हें चलता भी था।आरोपी ने पुलिस को बताया की उसे बाजार में बहुत से जाली नोटों का इस्तेमाल किया है।


पुलिस के मुताबिक इस शख्स से 4750 रुपये के नकली नोट बरामद किये गए है. व 90 पेपर प्रिंटेड नकली नोट,रिम कागज व प्रिंटर भी बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।


(ऋषभ गोयल)

Exit mobile version