Site icon News1India

पारिवारिक कलह बना मौत का करण, इलाके में फैली सनसनी

नई दिल्ली: दिल्ली के शकूरपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, इस भयावाह घटना में 3 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई व 1 गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के मुताबिक 6 मार्च करीब 11 बजे पीसीआर कॉल पर शकूरपुर इलाके में फायरिंग की सूचना मिली थी, मौके पर पंहुची पुलिस ने चारों को घायल अवस्था में देख निजी जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान 3 लोगों ने दम तोड़ दिया, जिसमें पत्नि और उसके दोनों भाई थे, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।


जानकारी के अनुसार किसी पारिवारिक कलह की वजह से आपस में झगड़ा हुआ और आरोपी सुरेंद्र ने विजय, अपनी पत्नी सीमा व विजय की पत्नी बबिता पर अपने रिवाल्वर से गोलिया चला दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है।दिल्ली पुलिस का कहना है की बबिता के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है बाकि 3 लोगो को मृत घोषित कर दिया है। वारदात में इस्तेमाल हुआ रिवाल्वर भी बरमाद कर लिया गया है। दोषी को गिरफ्तार कर मामले की पूरी जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की जाएगी।

(ऋषभ गोयल)

Exit mobile version