Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
खेतों में शौच करने गई महिला की गोली मारकर की हत्या

Farrukhabad News: खेतों में शौच करने गई महिला की गोली मारकर की हत्या, सुसराल में महिला के साथ होता था दुर्व्यवहार

यूपी के फर्रूखाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला शौच के लिए खेत में जा रही  थी उसी समय उसकी गोली मारकार हत्या कर दि गई। हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कप मच गया । स्थानिय पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है और महिला के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

क्या है पूरा मामला?

फर्रूखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गुतासी गांव का मामला ये पूरा मामला है। जहां शौच करने गई महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। महिला के परिजनों ने बताया कि महिला शौच करने पास ही के खेतों में गई थी लेकिन जब वह दो घंटों तक भी वापस न आई तो उसके बेटे आर्यन और पति ने खेतों की में जाकर महिला को तलाशा तो दुकान के पीछे वाले खेत में महिला का शव पड़ा मिला। जिसके बाद पति और बच्चे का रो-रो कर बूरा हाल है और पूरे गांव में भी इस हत्या से हड़कंप मच गया है। पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की और ग्रमीणों सहित परिजनों से भी पूछताछ की।

मायके वालों ने लगाए ससुराल वोलों पर आरोप

महिला का शव मिलने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई जिसके बाद प्रशासन की टीम जांच में जुट गई। बता दे कि महिला के शव के पास से ही कारतूस का एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। वहीं इस हत्या कि जानकारी महिला के मायके वालों को दी गई तो महिला के मायके वालों ने थाने जाकर सुसराल वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जा करवाया है। उनका कहना है कि मृतक के ससुराल वाले उसके साथ मार- पीटाई करते थे। साथ ही के मायको वालों ने सुसराल वालों पर हत्या का आरोप भी लगाया है। इस लेकर थानाध्यक्ष ने कहा कि हत्या का आरोपी परिजनों मे से ही कोई है।

Exit mobile version