Site icon News1India

Mumbai के ताड़देव में 20 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर 7 की मौत

Fire in Mumbai: मुंबई (Mumbai Fire) के ताड़देव (Tardeo) इलाके के एक 19 मंजिला इमारत में आग लगने से अफरातफरी मच गई. यह बिल्डिंग ताड़देव इलाके के भाटिया अस्पताल के सामने है. वहीं आग को बुझाने के लिए मौके पर 21 दमकल की गाड़ियां पहुंची. भीषण आग को देख जब भीड़ बढ़ने लगा तो ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस की मदद ली गई. फिलहाल इस घटना में 7 लोगों के झुलसने की खबर है. सातों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मरने वालों में से  5 लोगों की मौत नायर अस्पताल में हुई, कस्तूरबा अस्पताल में 1 की मौत हुई वहीं भाटिया अस्पताल में 1 की मौत हुई।

मिली जानकारी के अनुसार यह आग सुबह साढे सात बजे के आस पास लगी है, अनुमान है कि सबसे पहले आग बिल्डिंग के15वें फ्लॉर पर लगी और उपर तक पहुंच गई. मिली जानकारी के अनुसार आग के कारण 19वां मंदिल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. वहीं घटना के बारे में पता लगते ही दमकल की गाड़िया वहां पहुंच गई और मौके पर राहत का काम तेजी से जारी है।

मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा, “सुबह जब आग लगी तो सबसे पहले आसपास के लोगों को इमारत से धुआं निकलता दिखाई दिया. जिसके बाद लोकल लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. ” उन्होंने कहा कि फिलहाल यहां आग बुझाने का काम चल रहा है. इस घटना में 10 लोग घायल हुए हैं. जितने भी ज़ख़्मी है वो धुएं की वजह से हुए हैं. मेयर ने कहा, “6 वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी और उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन धुआं बहुत ज्यादा है।

Exit mobile version