Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
पहले बंधवाई राखी फिर उसके अगले ही दिन नाबालिग भाईयों ने बहन की

पहले बंधवाई राखी फिर उसके अगले ही दिन नाबालिग भाईयों ने बहन की गला घोंट कर दी हत्या

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में ऑनर किलिंग की घटना से लोग सकते में हैं। यहां चोपड़ा इलाके में दो भाइयों ने मिलकर बहन की गला दबा कर हत्या कर दी है। इसके बाद बहन के प्रेमी को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाईयों ने पिस्तौल के साथ चोपड़ा पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस के अनुसार चोपड़ा में रहने वाले राकेश संजय राजपूत और वर्षा साधन कोली एक-दूसरे से प्रेम करते थे। शुक्रवार देर रात राकेश अपनी प्रेमिका वर्षा से मिलने उसके घर गया था। यह बात वर्षा के भाइयों को नागवार गुजरी। इस वजह से वर्षा के दोनो भाई राकेश और वर्षा को मोटरसाइकिल से सुनसान जगह पर ले गए।

इसके बाद राकेश की गोली मारकर हत्या कर दी। राकेश को गोली मारने के बाद दोनों भाईयों ने वर्षा की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने चोपड़ा पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों आरोपित नाबालिग हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सारे इलाके में पुलिस चौकसी कर रही है। उधर, इस हत्याकांड से इलाके में दहशत है।

Read Also – बिट्टा कराटे की पत्नी सहित देश विरोधी गतिविधियों में शामिल चार सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Exit mobile version