Site icon News1India

छात्रा को अगवा कर गैंग रेप की घटना को दिया गया अंजाम, पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

मुज्जफरनगर: उत्तरप्रदेश के मुज्जफरनगर से गैंग रेप का मामला सामने आया है। कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा को कॉलेज से अगवा कर 5 आरोपियों ने गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया। लड़की को अगवा कर पहले आरोपी उसे दिल्ली ले गए, जहां आरोपियों ने गैंग रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़की को धमकाते हुए मेरठ छोड़ फरार हो गए। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

लड़की से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया की आरोपी शुक्रवार को मुज्जफरनगर में स्थित खतौली कस्बे में एक कॉलेज के बाहर से छात्रा को अगवा कर अपने साथ ले गए थे। शिकायत के मुताबिक छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी गई व उसे मेरठ छोड़ आरोपी फरार हो गए। छात्रा ने परिजनों को फ़ोन कर घटना के बारे में जानकारी दी।

एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने पूरे मामले मामले में कहा कि शिव,अंश,अरुण्ड, वरुण व सुमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छात्रा मेरठ के सरधना कस्बे में स्थित एक गांव की निवासी है।

(ऋषभ गोयल)

Exit mobile version