Speedboat Accident: हादसे में घायल हुए Reymonds के मालिक गौतम सिंघानिया,इलाज जारी,दो लापता

Maldives में स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया घायल हुए, लेकिन अब सुरक्षित हैं। दो लोग लापता हैं। कोस्ट गार्ड सर्च ऑपरेशन चला रही है और हादसे की जांच जारी है।

gautam singhania maldives accident news

Maldives Speedboat Accident:मालदीव में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसमें देश के जाने-माने उद्योगपति Gautam Singhania घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक स्पीडबोट, जो पर्यटकों को लेकर जा रही थी, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कुल सात लोग सवार थे।

नाव पलटने से मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, यह स्पीडबोट काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई और सभी सवार लोग पानी में गिर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नाव में सवार पांच भारतीयों में से दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

दो लोग अब भी लापता

लापता लोगों में मशहूर रैली ड्राइवर Hari Singh का नाम भी शामिल है। हादसे के बाद मालदीव की कोस्ट गार्ड और बचाव टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। समुद्र में लापता लोगों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

मुंबई में चल रहा इलाज

हादसे के तुरंत बाद गौतम सिंघानिया को एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया गया। उन्हें Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें मामूली चोटें और खरोंच आई हैं। राहत की बात यह है कि उनकी हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।

एडवेंचर के शौकीन हैं सिंघानिया

गौतम सिंघानिया को तेज रफ्तार और एडवेंचर स्पोर्ट्स का काफी शौक है। वह अक्सर इस तरह की गतिविधियों में हिस्सा लेते रहते हैं। यही वजह है कि वह इस ट्रिप पर भी स्पीडबोट राइड का आनंद ले रहे थे, लेकिन यह सफर हादसे में बदल गया।

कई क्षेत्रों में फैला कारोबार

Raymond Group के चेयरमैन हैं। यह ग्रुप कपड़ा, रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स जैसे कई क्षेत्रों में काम करता है। उनकी गिनती देश के बड़े उद्योगपतियों में होती है और उनकी कुल संपत्ति लगभग 11,000 करोड़ रुपये बताई जाती है।

हादसे की जांच जारी

फिलहाल मालदीव प्रशासन इस हादसे की जांच कर रहा है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर स्पीडबोट के पलटने की असली वजह क्या थी। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने को कारण माना जा रहा है, लेकिन पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

Exit mobile version