Site icon News1India

प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, सनकी प्रेमी ने चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट

बागपत: उत्तरप्रदेश के बागपत में एक संगीन मामला सामने आया है जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। युवती के शरीर पर चाकू से कई जगह वार किऐ गए थे। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। लड़की के परिजनों ने युवक के साथ अपनी बेटी की शादी से इंकार कर दिया था। इस बात का बदला लेने के लिए युवक ने उसकी हत्या कर दी।

आरोपी का नाम रिंकू है जो हत्या करने के तुरंत बाद थाने पंहुचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला की युवती का नाम दीपा है। दीपा और रिंकू बहुत सालों से एक दूसरे को जानते थे और एक दूसरे से प्रेम करते थे। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और युवक ने लड़की के ऊपर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। लड़की के परिजनों का कहना है की युवक के घरवाले कुछ दिन पहले शादी का प्रस्ताव लेकर उनके पास आए थे और उन्होंने मना कर दिया था। जिस कारण आरोपी उन पर दबाव बना रहा था। जब वे नहीं माने तो युवक ने लड़की की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।

युविका के पिता ने यह भी बताया की 22 फरवरी को लड़के ने घर पहुंचकर धमकी दी थी की अगर दोनों की शादी नहीं करवाई गयी तो वह उनकी बेटी को जान से मार देगा। पुलिस हिरासत में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
(ऋषभ गोयल)

Exit mobile version